स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम. 24 पुलिस नाके 680 पुलिसकर्मी तैनात. जिला के चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
BOL PANIPAT : 13 अगस्त 2022, 15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रंबध किए गए है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में पुलिस की गश्त और मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। स्थाई व अस्थाई नाकों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। कांबिंग कर सभी होटल, ढ़ाबे, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, रैस्टोरेंट, मंदिर, मस्जिद कॉलोनी इत्यादी को चैक किया जा रहा है। रात के समय भी बॉर्डर नाकों द्वारा आनें जानें व्यक्तियो तथा वाहनों को जांच किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया जिले में 15 अगस्त स्वतत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल समालखा स्थित भापरा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के नजरीये से जिला के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों व अपराध अन्वेषण टीमों को सुरक्षा संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देकर सर्तक्ता से चैकिंग करने के निर्देश दिए हुए है। कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न स्थानों पर समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिये गए है। कडी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 680 पुलिस कर्मियो को तैनात किया गया है। इसके साथ ही परेड ग्रांऊड के चारो तरफ 8 विशेष नाके लगाये गये है। इसके अतिरिक्त जिले के 16 स्थाई व अस्थाई नाकों को एलर्ट किया गया है जिनके द्वारा आने जाने वाले व्यक्तियों तथा वाहनों पर निगरानी व जांच की रही है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ सभी पीसीआर, राईडर, डायल 112 की गाड़िया निरंतर क्षेत्र में गश्त कर रही है।

उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों तथा असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रहेगी। किसी व्यकित द्वारा कोई शरारत पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने आमजन से अपील की है कि शहर के किसी भी क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध किस्म की वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत उसकी सूचना तुरंत पुलिस कन्ट्रोल रूम या संबधित थाना प्रबंधक या चौंकी इंचार्ज या डायल 112 को दे। कानून व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Comments