Tuesday, August 18, 2026
Newspaper and Magzine


इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में दाखिले एवं पुन:-पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 18, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अगस्त। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र में विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए दाखिले तथा पुन:-पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रमुख डॉ. धर्म पाल ने बताया कि यह अवसर विश्वविद्यालय के ओडीएल एवं ऑनलाइन मोड में संचालित अधिसूचित कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। इसी प्रकार, इग्नू में पहले से अध्ययनरत विद्यार्थी जुलाई 2026 सत्र के लिए अपना पुन:-पंजीकरण निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से पूरा कर सकते हैं।

डॉ. धर्म पाल ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते अपना आवेदन एवं निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश/पुन:-पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि इग्नू द्वारा दी गई यह अतिरिक्त अवधि उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समय-सीमा में आवेदन नहीं कर पाए हैं। विद्यार्थी प्रवेश से पूर्व संबंधित कार्यक्रम की पात्रता, शुल्क एवं अन्य आवश्यक निर्देशों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें। दाखिले एवं अन्य विवरण के लिए विद्यार्थी इग्नू के आधिकारिक पोर्टल एवं वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सूचना देखें।

Comments


Leave a Reply