अवैध असला सप्लायर को किया गिरफ्तार. भेजा जेल.
BOL PANIPAT , 08 अप्रैल : सीआईए वन पुलिस टीम ने अवैध असला सप्लाई के आरोपी को मंगलवार शाम को छोटूराम चौक के नजदीक गंदा नाला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनमोहन नगर निवासी जावेद के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने 23 जनवरी को बबैल रोड गंदा नाला भैसवाल मोड़ पर गांव जिनतपुर किशनगंज बिहार हाल नजदीक कृष्णा गार्डन संदीप मलिक कॉलोनी निवासी बादशाह खान को देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया था उसने अवैध हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद मनमोहन नगर निवासी जावेद से 15 हजार रूपए में खरीदा था। आरोपी बादशाह खान के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने उसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि सीआईए वन पुलिस ने मंगलवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जावेद को छोटूराम चौक के नजदीक गंदा नाला के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने आरोपी बादशाह खान को अवैध देसी पिस्ताल व जिंदा रौंद बेचना स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद एक युवक से 10 हजार रूपए में खरीदकर बादशाह खान को 15 हजार रूपए में बेचा था। पुलिस ने आरोपी जावेद को बुधवार को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
आरोपी जावेद को पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में हत्या का एक मामला दर्ज है। मामले में आरोपी करीब 5 माह पहले पानीपत जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments