फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. झपटे गए 6 मोबाइल फोन बरामद.
BOL PANIPAT : 2 मई 2022, फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. झपटे गए 6 मोबाइल फोन बरामद. सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने सैनी मोहल्ले में अप्रैल में ट्यूशन पढ़कर घर जा रही छात्रा से मोबाइल फोन झपटने वाले आरोपी को रविवार साय बलजीत नगर नाका के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान साहिल पुत्र अनिल निवासी उग्राखेड़ी हाल पत्थर मार्केट सनोली रोड पानीपत के रूप में हुई। पुलिस पुछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है, नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने फोन झपटने की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया गिरफतार आरोपी साहिल से गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी ने नशे की हालत में अलग-अलग स्थान से पांच अन्य मोबाइल फोन झपटने बारे स्वीकारा। झपटे गए उक्त मोबाइल फोन आरोपी के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने फोन के मालिकों की पहचान न होने पर बरामद 5 मोबाइल फोन को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया। गिरफतार आरोपी के कब्जे से कुल 6 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी साहिल को आज माननीय न्यायाल में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया रविवार को गश्त के दौरान सीआइए-थ्री पुलिस की एक टीम सनाली रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की बलजीत नगर नाका के पास संद्विगध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने करीब 20 दिन पहले सैनी मोहल्ले में पैदल जा रही छात्रा के हाथ से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा
फोन झपटमारी उक्त वारदात बारे थाना किला में छात्रा प्रभा निवासी सेनी मोहल्ला पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। प्रभा ने थाना किला पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 9 अप्रैल की साय करीब साढ़े 4 बजे सहेली के साथ ट्यूशन पढ़कर घर लोट रही थी। सैनी धर्मशाला के पास पहुंचने पर पीछे से एक अज्ञात युवक आया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। छात्रा की शिकायत पर थाना किला में अज्ञात आरोपी के खिलाफ झपटमारी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments