Sunday, September 6, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध असला सप्लायर को सनौली अड्डा से गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at April 3, 2024

BOL PANIPAT : 3 अप्रैल 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने अवैध असला सप्लायर यूपी निवासी आरोपी को सनौली खुर्द बस अड्डा से गिरफ्तार किया। आरोपी की महेराब निवासी जहानपुर शामली यूपी के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 21 मार्च को सनौली बाइपास पर गढ़ी बेसिक निवासी अफसरून पुत्र इरफान को अवैध एक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी अफसरून ने पुलिस को बताया था की उसको अवैध हथियार रखने के शौक है। आरोपी ने शौक पूरा करने के लिए उक्त देसी पिस्तौल यूपी के शामली के गांव जहानपुर निवासी महराब से 5 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था।

पुलिस ने बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी अफसरून को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने का बाद आरोपी महेराब की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने असला सप्लायर आरोपी महेराब को मंगलवार देर शाम सनौली खुर्द बस अड्डा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने साथी आरोपी अफसरून को अवैध असला बेचने बारे स्वीकारा । पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी महेराब को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments