अवैध असला सप्लायर को अनाज मंडी गेट के पास से गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 27 नवम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने अवैध असला सप्लायर को अनाज मंडी गेट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान इकराम निवासी सुभाष बाजार हाल खटीक बस्ती के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने बीते 12 नवम्बर को नूरवाला 22 फुटा रोड गीता कॉलोनी मोड़ पर आरोपी दीपक निवासी न्यू दिनानाथ कॉलोनी को अवैध एक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने उक्त देसी पिस्तौल दोस्तों में रौब दिखाने के लिए इकराम पुत्र इकबाल निवासी सुभाष बाजार से करीब 2 साल पहले 1500 रूपये में खरीदने बारे स्वीकारा था। पुलिस टीम ने आरोपी दीपक के खिलाफ थाना तहसील कैंप में अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी दीपक को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी असला सप्लायर इकराम की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी इकराम को अनाज मंडी गेट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अवैध देसी पिस्तौल आरोपी दीपक को 1500 रूपये में बेचने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह 2 साल पहले यूपी के मुजफ्फरनगर में एक अज्ञात युवक से एक देशी पिस्तौल खरीदकर लाया था। बुधवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी इकराम को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments