लूट के आरोपियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 7 अप्रैल 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने नारायणा गांव के नजदीक युवक से हथियार के बल पर बाइक व मोबाइल फोन लूटने वाले आरोपियों को अवैध देसी पिस्तौल सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गुलजार निवासी रंछार बागपत के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने बीते वीरवार 4 मई को उक्त वारदात का पर्दाफाश कर आरोपी साहिद, रितिक, गुलफान निवासी दाहा बागपत व समीर निवासी मांडी मुजफ्फरनगर यूपी को समालखा में नेस्ले रोड से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में प्रयुक्त अवैध एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद गुलजार निवासी रंछार बागपत यूपी से 3 हजार रुपये में खरीद कर लाने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे लूटी गई बाइक व वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा रौंद व बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद असला सप्लायर आरोपी गुलजार की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम आरोपी गुलजार को सीआईए वन स्टाफ के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अवैध एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद साथी आरोपी गुलफाम को बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी ने असला बेचकर हासिल की 3 हजार रूपये की नगदी खर्च कर दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी गुलजार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना समालखा में मंगत राम पुत्र माइचंद निवासी मांडी ने शिकायत देकर बताया था कि वह रिफाइनरी में प्राइवेट गाड़ी पर चालक है। 16 मार्च को वह अपनी स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर गांव नारायणा से अपने घर लौट रहा था। नारायणा से निकलते ही पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात चार युवकों ने बाइक आगे अडाकर उसकी बाइक को रूकवा लिया। आरोपी उसके साथ मारपीट कर गन पॉइंट पर बाइक व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मंगत राम की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व घरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments