Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


एचएसवीपी द्वारा नर्सरी के लिए छोड़ी गई जमीन पर बनाए जा रहे हैं अवैध कमर्शियल भवन. निगम द्वारा आवासीय प्रॉपर्टी आईडी बनाकर सरकार के साथ किया करोड़ों का घोटाला -स्वामी

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at May 29, 2024 Tags: , , , ,

-तहसील कार्यालय द्वारा यहां की रजिस्ट्री करना 7ए की वॉयलेशन

BOL PANIPAT ( 29 मई ) एचएसवीपी द्वारा भूमालिक को नर्सरी के लिए कटारिया स्टेट जीटी रोड पर छोड़ी गई लगभग सवा एकड़ जमीन पर बनाए जा रहे हैं अवैध कमर्शियल भवन , निगम द्वारा आवासीय प्रॉपर्टी आईडी बनाकर सरकार के साथ किया जा रहा है करोड़ों का घोटाला यह आरोप जोगेंद्र स्वामी पूर्व जिला पार्षद ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में लगाते हुए बताया कि उनके द्वारा पहले भी भूमाफिया, नगर निगम और तहसील कार्यालय की जुगलबंदी से हो रहे इस करोड़ों के घोटाले को लेकर प्रदर्शन किया था जिसे लेकर नगर निगम द्वारा यहां पर पीला पंजा चला कर अवैध निर्माणों को गिराया था लेकिन अब फिर चुनाव में लगी आचार संहिता का फायदा उठाकर यहां हरियाली के लिए छोड़ी गई इस जमीन पर खुले रूप से निगम अधिकारियों की मिली भगत से अवैध कमर्शियल भवन बनाए जा रहे हैं नगर निगम आवासीय प्रॉपर्टी आईडी बनाकर सरकार को करोड़ों की चपत लगा रही है और तहसील कार्यालय 7 ए की वॉयलेशन होने के बावजूद भी यहां पर टुकड़ों में रजिस्ट्री करवाकर खुले रूप से नियमों की धज्जियां उड़ाने का कार्य कर रहा है
उन्होंने बताया कि इस मामले में तत्कालीन महापौर अवनीत कौर द्वारा हमारी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए इस जगह की प्रॉपर्टी ऑईडियो को कैंसिल करवा दिया गया था लेकिन कुछ समय बाद फिर से भू माफियाओं और नगर निगम कि सांठ-गांठ के चलते यहां बनने वाले कमर्शियल भवनो की आवासीय प्रॉपर्टी आईडी बनाकर सरकार को करोड़ों रुपए की चपत लगाने का कार्य किया है
उन्होंने कहा कि इससे बड़ा घोटाला और क्या हो सकता है कि सरकार से हरियाली के लिए छूडवाई गई जगह को भू मालिक द्वार सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए प्लाटिंग कर वहां अधिकारियों की मिली भगत से अवैध कमर्शियल भवन बनाने का कार्य करवाया जा रहा है जो कि सीधे रूप से सरकार के साथ बहुत बड़ा घोटाला है उन्होंने कहा कि लगभग 5800 गज जगह जो नर्सरी के लिए थी उसकी तहसील कार्यालय द्वारा किस प्रकार से रजिस्ट्री की गई यहां पर सीधे रूप से 7 ए की वॉयलेशन बनती है इस घोटाले में भूमालिक के साथ-साथ प्रॉपर्टी आईडी बनाने वाले और यहां पर अवैध कमर्शियल भवन बनवाने वाले नगर निगम अधिकारियों के साथ-साथ रजिस्ट्री करने वाले तहसीलदार भी दोषी है
उन्होंने कहा कि इस घोटाले में शामिल भूमालिक और अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाए और इस जमीन को एचएसवीपी तुरंत प्रभाव से अपने कब्जे में लेकर इसका वास्तविक स्वरूप बहाल करें अगर शासन प्रशासन तुरंत इस पर कार्रवाई नहीं करता तो वह इसके खिलाफ चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आंदोलन शुरू करेंगे

Comments