Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मुलतानी फिल्म सजा-2 यू-ट्यूब पर हुई रिलीज़

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:   कमल नयन वर्मा द्वारा निर्मित व देव वर्मा द्वारा निर्देशित  मुलतानी फिल्म सजा-2 को यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया । इससे पहले इस फिल्म को एस.डी. काॅलेज पानीपत के सभागार में बड़ी स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।  रमेश माटा, प्रधान दशहरा कमेटी व  भीम सचदेवा प्रधान श्री राम दशहरा कमेटी मुख्य अतिथि रहे और हरीश  मल्होत्रा, बाला जी ग्राफिक्स व मीनाक्षी शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता विशिष्ट  अतिथि रहे । आज इस फिल्म को कुरूक्षेत्र के जाने माने निर्देशक राजेन्द्र वर्मा की उपस्थिति में यू-टयूब पर रिलीज किया गया।  90 मिनट की इस फिल्म का दर्शकों को बेताबी से इंतज़ार था । अब इस फिल्म को सारी दुनिया के लोग मुलतानी बोली चैनल पर देख सकेंगे । सामाजिक घरेलू विषय पर बनी फिल्म के युवा निर्देशक देव वर्मा ने बहुत ही अच्छे अन्दाज से इसे पेश किया है । इसकी मजबूत पटकथा व कलाकारों का अभिनय सभी को पसंद आएगा । यह फिल्म दर्शकों को कई बार रुला देती है और भावुक कर देती है । कमल नयन वर्मा की पहले आई फिल्म सजा को  दर्शकों ने बहुत सराहा और फिल्म सजा-2 ने भी दर्शकों का ना केवल मन जीता बल्कि कुछ सोचने पर भी मजबूर कर दिया । कुरूक्षेत्र से विशेष  तौर से आमन्त्रित यश  बाबू एन्टरटेनमैन्ट के डायरेक्टर  राजेन्द्र वर्मा ने फिल्म व फिल्म के कलाकारों की तारीफ की। इस फिल्म को बनाने में एक वर्ष  का समय लगा है ।

      इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों ने अपने अभिनय की छाप छोड़ दी। फिल्म के निर्देशक देव वर्मा ने बताया की मुलतानी फिल्म सजा-2 को लोगों द्वारा काफी सराहा गया था और हर वर्ग के लोगों ने इस फिल्म को देखकर तारीफ की । इस फिल्म में आज के सामाजिक विषय  को उजागर किया गया है और लोगों को संदेश  दिया गया है कि परिवार बुजुर्गाें के बिना नहीं चल सकता । जैसे इंजन के बिना गाड़ी नहीं चलती वैेसे ही परिवार के बुजुर्ग बिना परिवार नहीं चलता । परिवार के संघर्ष की कहानी को बहुत ही अच्छे तरीके से प्रस्तुत किया गया है । लोगों ने कमल नयन वर्मा और देव वर्मा के प्रयासों की सराहना की । इस फिल्म में एक गीत भी है – निक्के जहें कसूर दी इतनी वड्डी सजा । जिसे स्थानीय गायक मनोज मन्चन्दा ने अपने मधुर आवाज़ में आया और जो लोगों को खूब पसन्द आ रहा है ।

    इस फिल्म की कहानी और पटकथा कमल नयन वर्मा ने स्वयं लिखी है । संवाद इतने संवेदनशील  हैं कि दर्शकों को रुला देंगे । इस फिल्म को पानीपत में विभिन्न स्थानों पर प्रोजेक्टर की मदद से बड़ी स्क्रीन पर भी  दिखाया जाएगा । इस फिल्म में गजेन्द्र सलूजा के अलावा कमल नयन वर्मा, तरूण मेहता, पूजा सहगल, मोहित मेहता, निकिता राघव, नमिता दयाल, नरेन्द्र गर्ग, सोनिया वर्मा, शीनू बरेजा, कविता बतरा, महेन्द्र बजाज, नीरज सोनी, टोपन दास वर्मा, रमेश सम्मी, लक्ष्मी मल्होत्रा, शीला रानी और बाल कलाकार ओनिश  सहगल, तुषार  वर्मा और आरवी चोपड़ा ने अभिनय किया है ।  

Comments