अनामिका बनी इग्नू यूनिवर्सिटी में सब रजिस्ट्रार
BOL PANIPAT : मतलौडा 18 अगस्त (कविता) । गांव कुराना की बेटी अनामिका का इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर चयन हुआ। अनामिका को इग्नू यूनिवर्सिटी के रीजनल ऑफिस करनाल में पोस्टिंग मिली है। बेटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार बनने पर उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बेटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार बनने पर उसके पिता रमेश जागलान व मां राजबाला ने मिठाई खिलाकर बेटी को शुभकामनाएं दी।
अनामिका ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई एमकेके स्कूल पानीपत से की। उसके बाद उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी आनर्स माइक्रोबायोलाजी और पंजाब यूनिवर्सिटी से एमएससी माइक्रोबायो टेक्नोलाजी की पढ़ाई की। अनामिका के पिता रमेश जागलान मैथ के अध्यापक हैं व उसकी माता राजबाला गृहिणी हैं। अनामिका की बड़ी बहन पूजा विवाहित है और छोटा भाई विकास एमसीए करने के बाद दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नोकरी करता है।

Comments