Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार का अहम कदम :-डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 15, 2022 Tags: , , , , ,

हरियाणा सुषमा स्वराज राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना की शुरुआत

BOL PANIPAT , 15  अप्रैल। डीसी सुशील सारवान ने कहा है कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर सकारात्मक प्रयास करते हुए महत्वपूर्ण काम कर रही है। सरकार प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. सुषमा स्वराज के नाम से हरियाणा सुषमा स्वराज राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना की शुरुआत की है।
डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार सबका साथ सबका विकास की मूल धारा पर काम करते हुए प्रदेश के हर नागरिक के लिए अहम कदम उठा रही है।

महिला उत्थान को लेकर भी सरकार का विशेष फोकस है। इसी सोच के साथ वर्तमान विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में हरियाणा सुषमा स्वराज राज्य स्तरीय पुरस्कार की शुरुआत करने की घोषणा की है। यह कदम निश्चित तौर पर महिलाओं को सही दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगा। प्रदेश की राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को यह पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार के तौर पर 5 लाख रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

Comments