Thursday, August 13, 2026
Newspaper and Magzine


अधिकारी  संवेदनशीलता बनाए रखें और उसके पीछे किसी व्यक्ति की वास्तविक समस्या और उम्मीद जुड़ी है जरूर देखे: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 13, 2026 Tags: , , , , , ,

हर शिकायत का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

जनता की समस्या पर होगी तुरंत कार्रवाई, समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिखाई जवाबदेही की

समाधान शिविर में 8  शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

BOL PANIPAT , 13 अगस्त। हरियाणा सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनता समाधान शिविर में वीरवार को जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आमजन की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त  डॉ हरीश ने कहा कि जनता अपनी समस्या लेकर प्रशासन के पास विश्वास के साथ आती है, इसलिए प्रत्येक शिकायत को पूरी गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और शिकायतकर्ता को कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी दी जाए।

उपायुक्त ने कहा कि जनता समाधान शिविर का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि आमजन को त्वरित और प्रभावी समाधान उपलब्ध करवाना है। अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों पर व्यक्तिगत रूप से निगरानी रखें और जहां मौके पर समाधान संभव हो, वहां बिना देरी के कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता सबसे महत्वपूर्ण है। एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि प्रशासन का पूरा प्रयास है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जनता समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनकी कार्रवाई की निगरानी की जा रही है। प्रत्येक शिकायत का समाधान नियमानुसार और निर्धारित प्रक्रिया के तहत करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को केवल आगे भेजने के बजाय उनकी प्रगति पर भी नजर रखें, ताकि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिल सके।

    उप पुलिस अधीक्षक विकास चहल ने कहा कि आमजन की शिकायतों पर पुलिस पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी, ठगी या अन्य आपराधिक घटना होती है तो वह बिना किसी संकोच के पुलिस को शिकायत दे। शिकायत की तथ्यात्मक जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य पीडि़त को न्याय दिलाने के साथ-साथ अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है। उन्होंने कहा कि वीरवार को ज्यादा समस्याएं घरेलू एवं पारिवारिक थे जिनका समाधान करने के निर्देश दे दिए हैं।

ध्यान रहे कि वीरवार को आयोजित जनता समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 8 शिकायतें दर्ज की गईं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रार्थी राम सिंह वासी नैन ने फिरनी पर से अवैध कब्जे हटवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया प्रशासन ने जांच के आदेश दिए। गांव खुखराना की एक महिला ने न्यू खुखराना में प्लांट दिलवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। एक अन्य प्रार्थी अमित ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल पर जन्म प्रमाण पत्र में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। एक अन्य प्रार्थी ने फैमिली आईडी से आय कम करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता के साथ व्यवहार में संवेदनशीलता बनाए रखें और प्रत्येक शिकायत को इस दृष्टि से देखें कि उसके पीछे किसी व्यक्ति की वास्तविक समस्या और उम्मीद जुड़ी हुई है। इस मौके पर शिकायत कर्ता ओ के साथ साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply