अधमी गांव में पीने के पानी में गंदगी आने से व पानी के बिल गलत आने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है
BOL PANIPAT : बापौली , 21 अप्रैल (प्रीती शर्मा) : अधमी गांव में पीने के पानी में गंदगी आने से व पानी के बिल गलत आने से ग्रामीण में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द बिल व गंदे पानी की समस्या का समाधान नही हुआ तो वो धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएगें। आक्रोसित ग्रामीण सूरजा, रोशन, पाला, ओमप्रकाश, प्रेम, दलबीर, रविन्द्र, दयानंद,रामफल, आदि दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में पीने के पानी की पाईप लाईन में गंदगी आने से उन्हे पीने के पानी के लाले पडे हुए है इतना ही नही बल्कि पीने के पानी में गंदगी आने से पशु तक उस पानी को नही पी रहे है और बिमारीयां भी फैल रही है। परन्तु बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन का इस और कोई ध्यान नही है।
गंदगी युक्त पानी पीने से हो सकता है काला पीलिया
बापौली सीएचसी इंचार्ज डा.सोमबीर का कहना है कि गंदगी युक्त पानी पीने से काला पीलिया होने के आसार बढ जाते है और बिमारीयां भी ज्यादा फैलती है। उन्होने कहा कि पीने के पानी में गंदगी आने से हैपेटाईटस ए व ई हो सकता है। इतना ही नी बल्कि पैचिस, डायरिया, उल्टी, दस्त आदि होने की भी संभाना रहती है।
इस बारे में पब्लिक हेल्थ एसडीओ सुबे सिंह का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

Comments