कबड्डी में ग्रामीणों ने पुलिस विभाग के खिलाड़ियों को हराया।
BOL PANIPAT , 6 जुलाई, हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत अदियाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में जिला पुलिस व ग्रामीणों के बीच कबड्डी का रोचक मुकाबला रहा इसमें ग्रामीणों ने 22 अंक लेकर पुलिस विभाग के खिलाड़ियों को हराया। इसी तरह हरियाणा स्टाइल कबड्डी का 100 मैच भी आयोजित किया गया जिसमें अदियाना ने 22 अंक लेकर अहर गांव की टीम को पराजित किया। इस मैच में अहर की टीम को 20 अंक मिले। मैच की शुरुआत में वीरेंद्र कुमार दहिया ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिला कर उनका परिचय भी लिया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि खेलों का अपना महत्व है। हमें खेलों में हिस्सेदारी लेकर अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने विजेताओं को ट्राफी भेंट की। कार्यक्रम में एडीसी वीना हुड्डा, एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल एसडीम समालखा अमित कुमार, सीटीएम राजेश सोनी, डीएसपी सतीश गौतम के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण व खिलाड़ी मौजूद थे। कार्यक्रम में 12वीं की कक्षा की छात्रा मंजू ने ने 17 किलो वजन की पानी से भरी टोकनी को दांतो से उठाकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने उक्त छात्रा की खुले मन से प्रशंसा की। इसी तरह रस्सा कस्सी के मैच में हरियाणा पुलिस की टीम ने बाजी मार कर अदियाना की टीम को हराया। डी सी वीरेंद्र कुमार दहिया ने कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया।

Comments