सैक्टर 25 ट्रक युनियन में ड्राईवरों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जागरूक किया।
नशा करके ड्राइविंग करना अपने साथ-साथ दूसरों की जान के लिए भी है खतरा : इंस्पेक्टर मंजीत।
BOL PANIPAT : 24 जून 2022, पानीपत पुलिस ने “नशे से आजादी पखवाड़ा” के तहत सैक्टर 25 ट्रक युनियन में ड्राईवरों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जागरूक किया।
नशे से आजादी पखवाड़ा के तहत पानीपत पुलिस ने शुक्रवार को सैक्टर 25 ट्रक युनियन में कार्यक्रम आयोजित कर ड्राइवरों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान ड्राइवरों को किसी तरह का नशा ना करने का प्रण लेने व अपनी इच्छा शक्ति से किसी भी तरह का नशा आसानी से छोड़े जाने की जानकारी दी गई।
थाना औधोगिक सैक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने ड्राइवरों को नशे का त्याग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा नशा एक अभिशाप है। इस अभिशाप को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। नशा व्यक्ति के शरीर के लिए तो हानिकारक है ही, साथ में यह अपराध करने का मुख्य कारण भी बनता है। जो व्यक्ति नशा करने लग जाता है तो वह नशा पूर्ति के लिए पैसे ना होने पर अपराधिक वारदातों को अंजाम देने लग जाता है। इस कार्यक्रम में ड्राईवरों को बताया गया कि नशे का दुर्घटना होने में भी एक अहम कारण है। आजकल काफी लोग विभिन्न प्रकार का नशा करके गाड़ी चलाते हैं जो अपनी जान के साथ-साथ दूसरे व्यक्ति की जान के लिए भी खतरा पैदा करते हैं और कई बार तो अपनी जान से हाथ भी धो बैठते हैं। इसलिए कभी भी नशा करके ड्राईविंग नही करनी चाहिए।
इंस्पेक्टर मंजीत ने कहा बहुत से ट्रक ड्राइवरों को नशा तस्कर गुमराह कर नशे की तस्करी कर रहे है। इसके लिए ड्राइवरों को सचेत होने की बेहद सख्त जरूरत है। उन्होंने ड्राइवरों से वाहन चलाते समय किसी प्रकार का नशा ना करने व दूसरों को नशे का त्याग करने को प्रेरित करने की अपील की।
थाना औधोगिक सैक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया हरियाणा पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार 12 जून से 26 जून तक पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान “नशे से आजादी पखवाड़ा” शुरू किया गया है। इस नशे से आजादी पखवाड़ा का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अवैध तस्करी, नशीली दवाओं के बारे में जागरूकता फैलाना, ड्रग्स के दुरुपयोग को खत्म करना है। जिले में अभियान के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा निर्देश दिए हुए है। अभियान के तहत प्रतिदिन विभिन्न कॉलोनियों, गांवों व सार्वजनिक स्थानों पर जाकर पुलिस की टीमें लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को सैक्टर 29 ट्रक युनियन में ड्राइवरों को नशे के दुष्परिणामों के बारे जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Comments