Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर गिरफ्तार. नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 20, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 20 दिसंबर : थाना सदर पुलिस ने बाइक चोरी के फरार आरोपी को रिफाइनरी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के गाजियाबाद निवासी सोनू के रूप में हुई है।

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि बीते सितंबर माह में आरोपी सोनू को यूपी की गाजियाबाद पुलिस ने अवैध देसी पिस्तौल व पानीपत के सदर थाना क्षेत्र से चोरी हुई स्पलेंडर बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। गाजियाबाद पुलिस ने अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी सोनू को जेल भेज दिया था। कुछ दिन बाद आरोपी सोनू जेल से बेल पर आने के बाद फरार हो गया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि थाना सदर पुलिस चोरी की बाइक बरामद बारे सूचना मिलने पर सभी प्रक्रिया पूरी कर गाजियाबाद पुलिस से संपर्क कर बाइक लेकर आई थी। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना सदर में गुलशन पुत्र भरत राय निवासी जेजे कॉलोनी दिल्ली हाल किरायेदार ददलाना की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि फरार आरोपी सोनू की धरपकड़ के लिए थाना सदर पुलिस संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बदल बदल कर रह रहा था। पुलिस ने शुक्रवार का मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी सोनू को रिफाइनरी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त बाइक चोरी करना स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। 31 जनवरी को वह रिफाइनरी क्षेत्र में आया हुआ था। यहा उसे ददलाना गांव में एक घर में कमरे के बाहर स्पलेंडर बाइक खड़ी दिखाई दी तो वह अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक को चोरी कर यूपी ले गया।
पुलिस ने गहनता से पूछताछ के बाद आरोपी सोनू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments