Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमला करने का छठा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 10, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 जून 2025, थाना किला पुलिस ने भारत नगर में जीजा साले पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे छठे आरोपी को सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांधी नगर निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई है।

थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने पांच साथी आरोपी धवन, हर्ष, विष्णु, भारत व मोनू के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदाता को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी इंद्रजीत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

मामले में पहले पकड़े जा चुके आरोपी कुटानी रोड गांधी नगर निवासी धवन, हर्ष, विष्णु, मोनू व जगजीवन राम कॉलोनी निवासी भारत के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 3 डंडे बरामद कर पूछताछ के बाद पाचों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला

थाना किला में भारत नगर निवासी राहुल चौहान पुत्र शीशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 मार्च को होली के दिन पड़ोसी बिट्टू उनके घर पर आया। बिट्टू ने खाने पीने के लिए बाहर चलने के लिए कहा। साला उदय प्रताप और वह बिट्टू के साथ घूमने फिरने के लिए दुर्गा कॉ लोनी व गांधी कॉलोनी के बीच खाली प्लाटों की तरफ गए। वहा साथ लगते खेत में 10/15 लड़के पहले से खड़े थे। पड़ोसी बिट्टू उन दोनों को खेत में ले गया। जहां युवकों ने उसे घेर कर लाठी, डंडो से हमला कर दिया। बिट्टू वहा से भाग गया। युवकों ने उदय को भी पकड़कर चोट मारी। हमला कर सभी आरोपी जांन से मारने की धमकी देकर लाठी, डंडों व हथियारों सहित मौके से भाग गए। परिजनों ने उन दोनों को इलाज के लिए सनौली रोड पर एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया। पड़ोसी बिट्टू में योजनाबद्ध तरिके से अज्ञात युवकों से उन दोनों पर हमला कराया है। थाना किला में राहुल चौहान की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments