Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


25वें उन्नत भारत सेवा श्री सम्मान समारोह में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डॉ मनजीत दहिया उन्नत भारत सेवा श्री अवार्ड 2025 से हुए सम्मानित


-विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा कर रही विभूतियों को दिये उन्नत भारत सेवा श्री अवार्ड 2025

BOL PANIPAT : उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट रजि व माता मन्तारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. के संयुक्त तत्वाधान में 25वां उन्नत भारत सेवा श्री अवार्ड 2025 सम्मान समारोह स्पीकार हॉल, कांस्टीटूयशन क्लब रफी मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित किया गया जिसमें हरियाणा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनजीत सिंह दहिया उर्फ राष्ट्रीय क्रांतिकारी संघ आचार्य डॉ मनजीत जी महाराज को उनकी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो के लिए उन्नत भारत सेवा श्री अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। भव्य समारोह में मुख्य अतिथि पदम श्री विजय चोपड़ा संरक्षक, जस्टिस कैलाश गम्भीर, विश्व के महान जादूगर शंकर सम्राट, डॉ सुनील एम रहेजा, गिरिश चन्द्र शर्मा संरक्षक, डॉ सुषमा नाथ राष्ट्रीय अध्यख, अखिल नाथ युवा अध्यक्ष, डॉ आर के मिढ़ा कार्यक्रम संयोजक ने संयुक्त रूप से हरियाणा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता आचार्य डॉ मनजीत सिंह दहिया उर्फ राष्ट्रीय क्रांतिकारी संत डॉ मनजीत जी महाराज द्वारा किये गये सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि आचार्य डॉ मनजीत सिंह दहिया बहुप्रतिभा के धनी है और इससे पूर्व भी सैकड़ों राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, केन्द्र सरकार, हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन रोहतक द्वारा भी कई बार सम्मानित हो चुके है। पदम श्री विजय चोपड़ा ने इस अवसर पर कहा कि आज जिन विभूतियों का सम्मान किया है उनके कार्यो से दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी। निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा यह अपने आप में एक विशेषता है। उन्होंने बताया कि पिछले 32 वर्षो से प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता आचार्य डॉ मनजीत सिंह दहिया सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे है जिनकी निस्वार्थ भावना से समाज को प्ररेणा मिलती है। पदमश्री विजय चोपड़ा ने कहा कि उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट रजि. व माता मन्तारी देवी चेरिटेबल ट्रस्ट रजि. पिछले कई वर्षो से विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा कर रही विभूतियों को उन्नत भारत सेवा श्री अवार्ड से सम्मानित करता रहता है। इस अवसर पर सेवानिवृत अधिकारी कर्ण सिंह पुनिया, समाजसेवी मनोहर लाल चांदीवाल, नरेश सहित अनेक विभूतियों को उन्नत भारत सेवा श्री अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया वही जयनारायण सेवानिवृत निरीक्षक हरियाणा रोड़वेज, मनजीत सोनीपत, रविकात गौतम, विनोद कटारिया, राजेश नजफगढ़, कृष्ण नेहरा, नरेश कुमार, दलीप सिंह, अजमेर सिंह, राम कुमार, राजेश कश्यप टिटोली सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डॉ मनजीत दहिया को उन्नत भारत सेवा श्री अवार्ड 2025 से सम्मानित करने पर संस्था का धन्यवाद किया व डॉ दहिया को शुभकामनांए दी।

Comments