Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर कार्ड बनाए. 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 2, 2023 Tags: , , , , ,

-प्रतियोगिता में ज्योति व  वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.कॉम. द्वितीय वर्ष में कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता हुई | इसमें कई विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर उत्साह  के साथ तरह-तरह के कार्ड बनाए | प्रतियोगिता में ज्योति व  वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सीमा और हर्षिता द्वितीय स्थान पर रही, मुस्कान और पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व नेहा ने सांत्वना पुरस्कार जीता | प्रतियोगिता का संचालन प्रोफेसर साक्षी मुंजाल ने किया | प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को इस तरह के प्रोग्राम में भागीदारी लेने के लिए प्रेरणा दी, उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का विकास होता है | वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित  शर्मा   ने कहा कि अगर हमें अपना पूर्ण  विकास करना है तो शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियों में भी योगदान करना होगा |

Comments