Friday, September 4, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए टैलेंट हंट शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 18, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कक्षा प्रथम से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए टैलेंट हंट शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय में नए आए विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के साथ हुआ।  निर्णायक मंडल की भूमिका अध्यापिका रंजिता व लीना  ने निभाई।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नृत्य, गायन, कविता पाठ,शब्द गायन (मूल मंत्र),  अलग-अलग तरह  अपने अभिनय को प्रस्तुत किया। छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभा को देखकर सभागार में चारों और तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी और उन्होंने सभी का मन मोह लिया।

प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा  ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच तथा मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का साहस विकसित होता है।

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा

कक्षा पहली व दूसरी-  प्रथम- रिया-(कक्षा दूसरी ए2) द्वितीय- रियांश  (कक्षा- दूसरी ए1)

कक्षा से तीसरी से पांचवी-  प्रथम- केशव (कक्षा- पांचवी ए2),   द्वितीय- रिद्धि  (कक्षा- पांचवी ए 2),  

सांत्वना पुरस्कार-  कक्षा दूसरी की सृष्टि, कक्षा तीसरी के कियांश को मिला

अंत  सभी मंच पर आए प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट सहभागिता के लिए प्रशंसापत्र व पुरस्कृत किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया। मंच संचालन अध्यापिका रिया  ने किया।

Comments