विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. पी.जी. कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा सरकार द्वारा संचालित विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर उद्यमिता पख़वाड़े के तहत दिनांक 28 अगस्त को कॉलेज परिसर में एक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में बी.कॉम., बी.बी.ए. और एम.कॉम. के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रीय एकता, स्वच्छ भारत और नशा मुक्ति जैसे सामयिक विषयों पर प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत किए। छात्रों के जोश और कल्पनाशक्ति ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं, बल्कि उनमें राष्ट्र निर्माण की भावना और जिम्मेदारी की समझ भी विकसित करते हैं। आज के युवाओं में यदि सकारात्मक सोच और रचनात्मक ऊर्जा का मेल हो, तो वे समाज में अद्भुत परिवर्तन ला सकते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्लोगन लेखन केवल शब्दों का प्रयोग नहीं, बल्कि यह विचारों की ताकत और भावनाओं की अभिव्यक्ति है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ती हैं। कार्यक्रम का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. ज्योति गेहलोट, प्रो. राजेशबाला एवं प्रो. रुहानी शर्मा शामिल रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण को रचनात्मकता, संदेश की स्पष्टता और भाषा की प्रभावशीलता के आधार पर परखा। घोषित परिणाम इस प्रकार रहे जिस में बी.बी.ए. प्रथम वर्ष की कोमल ने प्रथम स्थान, एम.कॉम. प्रीवियस की कृतिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पूर्वा (बी.बी.ए. प्रथम वर्ष) एवं तनु (बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त संस्कृति (बी.कॉम. प्रथम वर्ष) और वंदना एम.कॉम. प्रीवियस को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विजेताओं को विभाग की ओर से प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रो. अजय पाल, प्रो. माधवी एवं डॉ. ज्योति ने बतौर समन्वयक (Coordinators) महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके सतत प्रयासों और कुशल प्रबंधन से कार्यक्रम सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में साक्षी मुंजाल, निशा गुप्ता, करुणा सचदेवा, मनीत कौर, निशा गोयल, आंचल बत्रा एवं अनु बेनीवाल का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।। सभी शिक्षकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दिया और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
अंत में प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विभाग इसी प्रकार के रचनात्मक और शैक्षणिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करता रहेगा, जिससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।

Comments