Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


केंटर चोरी के मामले में आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लाई पानीपत एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 15, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 मार्च 2023, पानीपत एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने केंटर के मामले में ओर एक आरोपी को मंगलवार साय यूपी के बिजनौर जिला के नजीबाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तौफीक पुत्र सफीक निवासी भगवान किरतपुर बिजनौर हाल किरायेदार नजीबाबाद बिजनौर यूपी के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने पानीपत एमजेआर चौक के पास से चोरी हुए केंटर सहित गत रविवार को आरोपी मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद अशरफ को यूपी के बिजनौर जिला के नजीबाबाद से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने उक्त चोरीशुदा केंटर तौफीक निवासी किरतपुर बिजनौर यूपी से 70 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा था। आरोपी तौफीक के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अली को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि एंटी व्हीकल थेप्ट की टीम ने रिमांड के दौरान आरोपी मोहम्मद अली की निशानदेही पर यूपी में संभावित ठीकानों पर दंबिस देते हुए मंगलवार साय आरोपी तौफीक को बिजनौर जिला के नजीबाबाद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पानीपत से चोरीशुदा केंटर आरोपी मोहम्मद अली को 70 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा।

आरोपी तौफीक से पूछताछ में खुलासा हुआ उसको उक्त केंटर उसके साथी तारिक पुत्र हारून निवासी बोढ़पुर सहारनपुर यूपी हाल किरायेदार एकता विहार कालोनी पानीपत ने चोरी कर बेचने के लिए दिया था। तारिक ने 10 हजार रूपए कमीशन देने का उसको प्रलोभन दिया था। आरोपी तौफीक ने 70 हजार रूपए में चोरीशुदा केंटर आरोपी मोहम्मद अली को बेचकर इसमें से 60 हजार रूपए आरोपी तारिक को दे दिए थे। आरोपी तौफिक ने कमीशन के 10 हजार रुपए में से ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिये, बचे 3700 रूपए आरोपी तौफीक के कब्जे से बरामद हुए।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अली की रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस टीम ने आज उसके साथ ही आरोपी तौफीक को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आरोपी तारिक को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना चांदनी बाग में राजन पुत्र किशोर निवासी अंसल पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि एमजेआर चौक के नजदीक उसका किशोर गोल्डन ट्रासपोर्ट नाम से आफिस है। 5 मार्च की साय उसने आफिस के बाहर अपना एक केंटर खड़ा किया था। अज्ञात चोर रात को केंटर चोरी कर ले गया। राजन की शिकायत पर थाना चांदनी में आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments