थाना सनौली व थाना बापौली की सीमा यूपी बार्डर से सटी हुई. चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अवैध तस्करी न होने पाए. नाकों पर वाहनों व व्यक्तियों की सघंन चेकिंग करें: एसपी लोकेंद्र सिंह
BOL PANIPAT : 14 सितम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने शनिवार को थाना सनौली व थाना बापौली का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मालखाना, बेरिक व मैस को चेक किया। इसके पश्चात पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व जांच अधिकारियों की मीटिंग लेकर दर्ज अभियोगों को चेक कर लंबित मामलों को जांच और अनुसंधान में गति लाने व जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने संबंधी निर्देश दिए।
इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र सिंह, थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप, थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन एसपी रीडर एएसआई सुभाष व थाना का स्टाफ मौजूद रहा।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सभी अपना काम ईमानदारी से करें। आमजन के साथ सभ्य व्यवहार करें। शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता के साथ ले। दर्ज मामलों की निष्पक्षता के साथ जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करें। न्याय दिलाने के हर संभव प्रयास करें।
पुलिस कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए निरंतर प्रयास करें। अपने अपने थाना, चौकी के एरिया में रहने वाले आदतन अपराधियों पर निगरानी रखें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व हंगामा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। मादक पदार्थ व अवैध हथियार रखने तथा बेचने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई करें। रात्रि गश्त सुचारू रूप से करते हुए महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्यूटी लगाकर आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश देते हुए कहा अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास करें।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने इस दौरान सनौली इंटर स्टेट नाका का भी निरीक्षण किया और तैनात जवानों को प्रत्येक वाहन व व्यक्ति की सघंन चेकिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाना प्रबंधक को निर्देश दिए की थाना सनौली व थाना बापौली की सीमा यूपी बार्डर से सटी हुई है। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अवैध तस्करी न होने पाए इसके लिए यमुना नदी के साथ लगते क्षेत्र में निरंतर गश्त कर विशेष रूप से निगरानी रखें।
शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर विशेष रूप से निगरानी रखें। जरूरत पड़ने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लेकर आए। किसी भी सूरत में मादक पदार्थ व शराब की तस्करी नही होनी चाहिए। समय रहते शत प्रतिशत लाइसेंसी हथियार जमा करवाएं। जो कोई लाइसेंसी हथियार जमा नही करवा रहा उसके खिलाफ निवारक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

Comments