चरस तस्करी के मामले में और तीन आरोपियों को किया काबू, स्कोर्पियों गाड़ी व 25 हजार रूपए बरामद।
BOL PANIPAT : 08 मार्च 2022, चरस तस्करी के मामले में और तीन आरोपियों को किया काबू, स्कोर्पियों गाड़ी व 25 हजार रूपए बरामद। आरोपियों की पहचान मुकेश निवासी काथी, मोहर सिंह निवासी कास्ता कुल्लू व राजेंद्र उर्फ राकू निवासी चिन्डे मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए सीआईए-थ्री पुलिस की टीम को नशा तस्करो के नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी कामयाबी मिल रही है। चरस तस्करी के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी कृष्ण की निशानदेही पर चरस तस्करी में संलिप्त आरोपी मुकेश पुत्र प्रेमचंद निवासी काथी, मोहर सिंह पुत्र बुधराम निवासी कास्ता कुल्लू व राजेंद्र उर्फ राकू पुत्र ओमचंद निवासी चिन्डे मंडी हिमाचल प्रदेश को सोमवार सायँ पेप्सी पुल जीटी रोड पानीपत से काबू किया। आरोपियों से चरस तस्करी की वारदात में प्रयोग स्कोर्पियों गाड़ी व 25 हजार रूपए बरामद। आरोपियों ने चरस की तस्करी करने के लिए आरोपी कृष्ण से 50 हजार रूपए खर्चे के रूप में लिए थे। आरोपियों ने इनमें से 25 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए। गहनता से पुछताछ व चरस तस्करी के नेटवर्क में शामिल इनके अन्य साथियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफतार तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
नशा तस्कर आरोपी कृष्ण व सोनू को 7 किलो 50 ग्राम चरस सहित सीआईए-थ्री पुलिस ने किया था काबू :
इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया 4 मार्च की साय सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जीटी रोड चोटाला मोड पर नाकांबदी कर कृष्ण पुत्र राजसिंह व सोनू पुत्र उमेद सिंह निवासी पांची सोनीपत को 7 किलो 50 ग्राम चरस सहित काबू था। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 14 लाख रूपए कीमत बताई जा रही थी। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी कृष्ण व सोनू के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर में 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज नशा तस्करी के मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों का पता लगाने व काबू करने के लिए दोनो आरोपियो को माननीय न्यायालय में पेश कर वहा से 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी चरस तस्कर हिमाचल प्रदेश निवासी मुकेश, राजेंद्र उर्फ राकू व मोहर सिंह के नाम का हुआ खुलासा
पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस पुछताछ में आरोपी कृष्ण ने बताया की उसकी हिमाचल प्रदेश के काथी मिताली कुल्लू में ससुराल है। ससुराल में मुकेश पुत्र प्रेमचंद अपने अन्य कई साथियों के साथ मिलकर चरस की खरीद फरोख्त का अवैध काम करता है। कुछ माह से उसने भी मुकेश व उसके साथियों के साथ मिलकर चरस तस्करी का अवैध काम शुरू किया था। 7 किलो 50 ग्राम चरस तस्करी करने के संबध में उसने मुकेश व उसके दो साथियों को खर्चे के रूप में 50 हजार रूपए दिए थे। बाकी पैसे चरस बेचने के बाद देने थे। आरोपी कृष्ण की निशानदेही पर दंबिस देकर चरस तस्करी में संलिप्त आरोपी मुकेश पुत्र प्रेमचंद निवासी काथी, मोहर सिंह पुत्र बुधराम निवासी कास्ता कुल्लू व राजेंद्र उर्फ राकू पुत्र ओमचंद निवासी चिन्डे मंडी हिमाचल प्रदेश को सोमवार साय पेप्सी पुल जीटी रोड पानीपत से काबू किया।
चरस तस्करी के उक्त मामले में हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर मनोज पुत्र सतबीर निवासी बड़ी सोनीपत को भी गिरफतार कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

Comments