Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 अगस्त 2022, डाहर गांव में शादी समारोह में डीजे पर मामूली कहासुनी के बाद डाहर निवासी जोगिंद्र का घर तक पीछा कर पिस्तौल से फायर कर जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल नामजद फरार चल रहे आरोपी अंकित निवासी कथूरा सोनीपत को बुधवार साय थाना इसराना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया उक्त मामले में शामिल रहे नामजद आरोपी अमित पुत्र रणबीर, सुमित पुत्र सुरेश व सुनील उर्फ शीलू पुत्र सुरेश निवासी डाहर व धीरेन पुत्र विरेंद्र व संजीत पुत्र राजेद्र निवासी नारा को पहले ही गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक अवैध देसी पिस्टल व एक कार बरामद कर आरोपी सुमित, अमित व सुनील को को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

थाना इसराना में डाहर निवासी जोगिंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :

थाना इसराना में जोगिंद्र निवासी डाहर ने 18 फरवरी को शिकायत देकर बताया था की वह साय करीब 10 बजे पड़ोस में एक शादी समारोह में गया था। डीजे पर पहुंचा तो उससे रंजिश रखने वाले सुमित, शीलू, अमित, अंकित नरवाल धीरेन नारा व अन्य 10/15 लड़के उससे झगड़ा करने लगे। वह बचने के लिए घर की तरफ भागा तो आरोपियों ने पिस्तौल से फायर कर दिये। आरोपी पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए और धमकियां देते हुए फायर करते रहे। आरोपियों से जान बचाते हुए वह अपने घर के अंदर घूस गया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण आए तो ग्रामीणों को इक्कठे होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जोगिंद्र की शिकायत पर नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ थाना इसराना में आईपीसी की धारा 307,506 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। वारदात स्थल का मुआयना करने पर पुलिस टीम को मौके से 6 खोल बरामद हुए थे।

Comments