Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


चाकू से गोदकर युवक की हत्या के मामले में महज 15 घंटे के दौरान आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 30, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 जुलाई जुलाई 2022, थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस की टीम ने सैक्टर 29 पार्ट-टू में स्थित एक डाई हाउस फैक्टरी में 28 जुलाई गुरूवार की रात बिहार के गांव कतालपुर गोपालगंज निवासी हासमुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के मामलें में फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रजब हुसैन उर्फ सोयाब पुत्र कमरूद्दीन निवासी कतालपुर बिहार हाल सैक्टर 29 पार्ट-टू पानीपत के रूप में हुई है।

थाना औधोगिक सैक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया हासमुद्दीन की हत्या के मामले में फरार आरोपी सोयाब को वारदात के महज 15 घंटे के दौरान ही उसके संभावित ठीकानों पर दंबिस देते हुए थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस की टीम ने शुक्रवार साय आरोपी सोयाब को सैक्टर 29 से गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सोयाब ने हामसूद्दीन की हत्या की वारदात को अंजाम देने स्वीकारते हुए बताया की करीब 5/6 दिन पहले उसकी हामसूद्दीन के साथ किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई थी। हामसूद्दीन उसको कई बार पहले भी थपड़ मार चुका था। इसकी रंजिश रखते हुए उसने 28 जुलाई की देर रात फैक्टरी में सो रहे हामसूद्दीन पर चाकू व कैंची से वार कर उसकी हत्या करने के बाद चाकू व कैंची को कृष्णा गार्डन चौक के पास झाड़ियों में छुपाकर पुलिस पकड़े से बचने के लिए फरार हो गया था ।

इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया आरोपी सोयाब की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किया चाकू व कैंची कृष्णा गार्डन चौक के पास झाड़ियों से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी सोयाब को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना औधोगिक सैक्टर 29 में मृतक के बड़े भाई सहाबुद्दीन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :

थाना औधोगिक सैक्टर 29 में बिहार के गोपालगंज जिला के गांव कतालपुर हाल सैक्टर 29 पार्ट-टू पानीपत निवासी सहाबुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन ने 29 जुलाई को शिकायत देकर बताया कि उसका पिता अलाउद्दीन, छोटे भाई हमसुद्दीन और वह पिछले 10 साल से पानीपत सैक्टर 29 पार्ट-टू में स्थित एक डायर हाउस फैक्टरी में काम करते है। फैक्टरी में उनके साथ बुआ का लड़का सोयाब पुत्र कमरूदीन भी अपने पिता व भाई जोयब के साथ काम करता है। करीब 5/6 दिन पहले भाई हमसुद्दीन की बुआ के लड़के सोयाब के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े की रंजिश रखते हुए सोयाब ने 28 जुलाई की देर रात फैक्टरी में नीचे सो रहे हामसुद्दीन पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। सहाबुद्दीन की शिकायत पर आरोपी सोयाब के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आईपीसी धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने के साथ ही शव का सिविल अस्पताल में पोटमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर पुलिस टीम ने फरार आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments