Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


चैक बाउंस के मामलों में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित तीन आरोपियों को थाना शहर व थाना समालखा पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 12, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 अप्रैल 2023, सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान मंगलवार को थाना शहर व थाना समालखा पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर दंबिस देकर माननीय न्यायालय से पीओ घोषित तीन आरोपियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रमेश पुत्र अमर सिंह निवासी छिछड़ाना, सोनू पुत्र सतबीर निवासी वधावाराम कॉलोनी व श्रीभगवान पुत्र रामरत्न निवासी हलदाना पानीपत के रूप में हुई। तीनों आरोपी चैक बांउस के अलग-अलग मामलें में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित है।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि चैक बांउस के मामलें में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी रमेश पुत्र अमर सिंह निवासी छिछड़ाना को पानीपत माननीय न्यायालय द्वारा 21 दिसम्बर 2022 को पीओ घोषित किया था। इसी प्रकार आरोपी सोनू पुत्र सतबीर निवासी वधावाराम कॉलोनी को चैक बांउस के मामलें में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर माननीय न्यायालय द्वारा 16 मार्च 2023 को पीओ घोषित किया था। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में आईपीसी की धारा 174ए के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज दर्ज किए गए थे।

इसी प्रकार आरोपी श्रीभगवान पुत्र रामरत्न निवासी हलदाना को चैक बांउस के मामने में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर समालखा माननीय न्यायालय द्वारा 25 जनवरी 2023 को पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में आईपीसी की धारा 174ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से तीनों आरोपियों की जमानत हो गई।

Comments