आगामी समय में इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को लोकल स्तर पर पास उपलब्ध करवाएगा विभाग: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया
-शहर को जाम मुक्त करवाने को लेकर किये जा रहे हैं प्रयास: प्रमोद विज
-पुराने वाहनों को किया जाएगा इम्पाउंड, खरीदी जाएगी नई क्रेन: एसपी लोकेन्द्र सिंह
-जिला सचिवालय में हुई जिला सड़क सुरक्षा कमेटी और स्कूल सुरक्षा वाहन पॉलिसी की महत्वपूर्ण बैठक
BOL PANIPAT , 31 जनवरी। जिला सचिवालय में शुक्रवार को जिला सडक़ सुरक्षा कमेटी और स्कूल सुरक्षा वाहन पोलिसी की महत्वपूर्ण बैठक उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपायुक्त ने बैठक कहा कि जिले में अगले महीने इलेक्ट्रिक बसों की संख्या और बढ़ेगी इससे जाम की स्थिति कम होगी व बच्चों व स्कूली विद्यार्थियों को इन बसों में लोकल स्तर पर पास उपलब्ध करवायें जाएंगे ताकि जाम की स्थिति न हो।
उपायुक्त ने कहा कि नये बस अड्डे से पुराने बस अडडे तक आने वाली बसों में जो बस संचालक तेल डलवाने को लेकर पहुंचते है उन्हें कायदे अनुसार तेल डलवाना चाहिए। अन्यथा प्रशासन द्वारा उनके चालान किये जाएंगे। वे एक बार में ही क्षमता अनुसार बसों में तेल डलवायें बार बार बसों को पुराने बस स्टैंड पर न लेकर आएं।
उपायुक्त ने खादी आश्रम के साथ वाले ओवरब्रिज की साफ सफाई करने व शहर के बाहर स्पीड के बड़े बड़े बोर्ड जिन पर मोटे अक्षरों में लिखा हो पानीपत में सीसीटीवी कैमरे से चालान होते है मोटे अक्षरों में लिखा हो पानीपत में आपका स्वागत करते है संबंधित विभाग के अधिकारी लगाना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शिव नगर में लगने वाली अस्थाई मार्केट को सैक्टर 13-17 में खाली पड़ी जगह पर लगाने व एक क्रेन खरीदने व एक क्रेन को निगम से खरीदने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को एनएच 44 की रोड वाईडनिंग को यथा शीघ्र संपन्न करवाना सुनिश्चित करें ताकि अनावश्यक ट्रैफिक व सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकें।
उपायुक्त ने सिवाह के पास नहर के साथ रेलिंग लगाने, एनएच 709 बरसाती नाले को दुरुस्त करने, काबड़ी मार्ग के गड्ढे को दूर करने, मलिक पेट्रोल पंप से महाराजा अग्रसेन चौक तक रोड को दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस स्टेशन चांदनी बाग से एनएच 44 तक के मार्ग को दुरुस्त करने, 5 किलोमीटर रोड को मॉडल रोड़ बनाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्राम पंचायत मछरौली की मांग पर स्पीड ब्रेकर लगवाने को कार्य को लेकर और तेजी लाएं। स्कूल व परिवहन विभाग की बसों के ड्राइवरों के ड्रग टेस्ट करें व पुराने वाहनों को 3 स्थानों पर इम्पाउंड करना सुनिश्चित करें। जिसमें सैक्टर 13-17, पुराना शुगर मील व पुल के नीचे जगह सुनिश्चित करें।
बैठक में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने शहर में चलने वाले 10 हजार वाहनों के लिए अलग अलग स्टोप बनाने को लेकर भी विचार विमर्श किया। विधायक ने कहा कि शहर में जाम की समस्या बड़ी चुनौती है लेकिन ऐसा नहीं है कि इस पर काबू नहीं पाया जा सकता है। प्रशासन के सहयोग से इस समस्या पर हम बहुत जल्दी ही काबू पायेंगे। व्यवस्था बनाने के प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने रेडी मार्केट को अलग जगह पर चयनित करने के लिए निर्देश दिए। विधायक ने देवी मंदिर के बाहर ट्रैफिक को लेकर चर्चा की।
एसपी लोकेन्द्र सिंह ने बैठक में कहा कि शहर के जाम से मुक्ति दिलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई है ताकि शहर में किसी भी तरह की जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की गई है ताकि उनकी भूमिका पर किसी भी तरह का सवाल न उठे। आधुनिक जैकेट उन्हें उपलब्ध करवाई गई है जो कैमरों से युक्त है।
इस मौके पर एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, एसडीएम इसराना अश्विनी कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम टीनू पोसवाल, आरटीए डॉ.नीरज जिंदल, डीएफओ विजय लक्ष्मी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments