निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्रा तमन्ना और रूबी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ.
BOL PANIPAT : आई. बी. (पीजी) महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी एवं आर्य कॉलेज पानीपत द्वारा आयोजित जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें जिसमे आई. बी. (पीजी) महाविद्यालय की नॉन-मेडिकल की तृतीय वर्ष की छात्रा तमन्ना और छात्रा रूबी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ |
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने इस प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने में लाभदायक सिद्ध होती है | इस अवसर पर प्रो. सोनिया , प्रो. इरा गर्ग, डॉ. निधान सिंह, डॉ. विक्रम कुमार, प्रो. पवन, डॉ. अर्पणा गर्ग, प्रो. संगीता, प्रो. रीना, प्रो. अश्वनी उपस्थित रहे |

Comments