बैठक कर राज्य स्तरीय कन्वेंशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की
BOL PANIPAT : 9 सितम्बर ,आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक में सीपीआई की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी की एक विशेष मीटिंग हरभजन सिंह संधु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 27 सितम्बर को जींद में होने वाली सीपीआई – सीपीएम की संयुक्त राज्य स्तरीय कन्वेंशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कन्वेंशन में राज्य भर से सीपीआई एवं सीपीएम के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने वर्तमान हालात पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें आम नागरिकों की रोजी, रोटी एवं भाईचारे पर हमले कर रही है और कारपोरेट घरानों को भारी छूट देकर उनके खजाने भर रही है। उन्होंने कहा कि दोनों वामपंथी पार्टियां 17 सितम्बर को जींद में होने वाले संयुक्त कन्वेंशन में मजदूरों, किसानों, युवाओं, छात्रों, महिलाओं, कर्मचारियों के ज्वलंत सवालों पर आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी।
बैठक में गत दिवस हुए विभिन्न राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव परिणामों पर खुशी जाहिर की गई और इन परिणामों से स्पष्ट होता है कि आगामी समय में होने वाले विधान सभाओं एवं लोक सभा चुनाव में भाजपा की हार निश्चित है।
बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान तेज करने आदि निर्णय लिए गए। बैठक में धर्मपाल सिंह चौहान, राम रतन एडवोकेट, जगरूप सिंह चौबुर्जा, पवन कुमार सैनी एडवोकेट,अरुण कुमार शक्करवाल, नीलम संधु, मनीराम बेलरखा, माम चंद सैनी, प्रेम सिंह बुढाखेडा, जिले सिंह पाल, जय नारायण सैनी आदि ने भाग लिया और 17 सितम्बर को जींद में होने वाली संयुक्त कन्वेंशन में अपने जिलों से भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Comments