जजपा संस्थापक व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की रिहाई की खुशी में घी के दीये जलाये व लड्डू बांटे
BOL PANIPAT : जजपा संस्थापक,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की रिहाई की खुशी में शनिवार शाम 6:30 बजे जाटल रोड पानीपत स्थित निर्माणाधीन पार्टी कार्यालय पर पानीपत जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश काला, पार्टी के संगठन सचिव देवेंद्र सिंह कादियान की अध्यक्षता में सभी जजपा परिवार के सदस्य इकट्ठा हुए और अपने प्रिय नेता के लिए खुशी मनाई। सभी ने दीप प्रज्ज्वलित करके ख़ुशी ज़ाहिर की।इक दूसरे को लड्डु खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर सभी जिला अध्यक्ष सुरेश काला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन फुलपती, संगठन सचिव देवेंद्र कादियान ,युवा शहरी अध्यक्ष टीपू पोडिया, ग्रामीण हल्का अध्यक्ष धर्मबीर राठी,बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान शेर सिंह खर्ब, शहरी अध्यक्ष सोहन लाल लाल बठला, व्यापार सैल अध्यक्ष गंगा गुप्ता, बुद्धिजीवी सैल अध्यक्ष अजमेर पावटी, बिजेंद्र करहंस, सुरेंद्र बिंझोल,कप्तान जागलान,संदीप बडौली, सुरेश सैनी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जजपा परिवार के सभी सम्मानित कार्यकर्ता व पदाधिकारी अधिक से अधिक पहुंचे।
जजपा जिला प्रैस प्रवक्ता एडवोकेट अजय सिंह खर्ब ने बताया कि जिस प्रकार श्रीरामचंद्र जी 14 वर्ष का बनवास काटकर घर पहुंचे तो लोगों ने घी के दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। उसी प्रकार डॉ अजय सिंह चौटाला जी 9साल 25 दिन बाद घर पहुंचे हैं। उसी तरह जजपा परिवार के सदस्य अपने लोकप्रिय नेता के लिए बहुत उत्साहित हैं।ये उन सभी के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है।
निश्चित तौर पर अब पार्टी का ग्राफ पहले से भी ज्यादा ऊपर उठेगा। डॉ अजय सिंह चौटाला विनम्र,सहज स्वभाव के धनी व्यक्तित्व वाले हैं जो संगठन के लिए प्रेरणा स्रोत है।
जिला अध्यक्ष सुरेश काला ने बताया कि डॉ अजय सिंह चौटाला हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जो विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन को और अधिक मजबूत करने में माहिर हैं। अब वो अपना शत प्रतिशत समय पार्टी प्रचार व संगठन को मजबूत करने में लगाएंगे।
इस अवसर पर जिला नेतृत्व के साथ साथ सभी हल्का अध्यक्ष, विभिन्न सैलो के पदाधिकारी,सभी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments