चोरी की मामले में पीओ घोषित आरोपी को थाना इसराना पुलिस ने किया गिरफ्तार.आरोपी 21 वर्षों से चल रहा था फरार
BOL PANIPAT : 6 सितम्बर 2022, थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर, उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान थाना इसराना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर दबिस देते हुए चोरी के मामलें में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी मुस्तकीम पुत्र शरीफ निवासी शामली यूपी हाल विद्यानंद कॉलोनी पानीपत को बलजीत नगर नाके के पास से गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर विजय ने बताया थाना इसराना में अगस्त 1996 में दर्ज चोरी के एक मामले में आरोपी मुस्तकीर को पुलिस ने वारदात के 2 दिन बाद ही गिरफ्तार किया था। आरोपी तीन माह बाद जेल से बेल पर बाहर आ गया था। उसके बाद निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी मुस्तकीर को माननीय न्यायालय द्वारा मई 2002 में पीओ घोषित किया था। पुलिस टीम आरोपी मुस्तकीर को पकड़ने के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिस दे रही थी। पुलिस पकड़ से बचने के लिए आरोपी पिछले 21 सालों से विभिन्न ठिकानों पर छुपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी मुस्तकीर को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments