Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 17, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 अप्रैल 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने शनिवार देर शाम चोरी की बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जगजीत पुत्र बलबीर निवासी जाटल रोड आठ मरला पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी जगजीत को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया शनिवार देर साय सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर 29 में फलोरा चौक के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान जगजीत पुत्र बलबीर सिंह निवासी जाटल रोड आठ मरला पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त बाइक शुक्रवार की देर रात थाना माडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत हैंगरीज रेस्टोरेंट के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा।

बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मॉडल टाउन में मनीष पुत्र हरिओम निवासी खल्लाखेड़ी जगाधरी यमूनानगर हाल किरायेदार माडल टाऊन पानीपत कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। मनीष ने थाना माडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह हैंगरीज रेस्टोरेंट में बतौर मैनेजर काम करता है, जो हम खाने की डिलीवरी घरों तक मोटरसाईकिलों पर पहुँचाते हैं। 15 अप्रैल की देर साय रेस्टोरेंट के बाहर से उनकी एक एचएफ डीलक्स बाइक को अज्ञात चोर चोरी करके ले गए। मनीष की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के बाइक चोरी की धाराओ के तहत थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments