पुलिस के बेहतर प्रयासों से अपराध के आंकड़ों में आई भारी कमी
BOL PANIPAT : करनाल मण्डल, करनाल के तीनों जिलों में पुलिस के बेहतर प्रयासों से वर्ष 2024 की अपेक्षा वर्ष 2025 की तुल्नात्मक अवधि में अपराधों में काफी कमी आई है। हत्या, लूट, गृह भेदन, वाहन चोरी, बलात्कार तथा छेड़छाड़ के मामलों में वर्ष 2024 की अपेक्षा वर्ष 2025 में काफी कम मामले दर्ज हुए है। इसी प्रकार दर्ज मामलों में भी करनाल मण्डल, करनाल की पुलिस द्वारा मेहनत व बहादुरी का परिचय देते हुए डकैती के मामलों में 87 प्रतिशत तथा लुट के मामलों में 89 प्रतिशत जन सम्पति बरामद की है। स्थानीय एवं विशेष अधिनियम के अन्तर्गत एन.डी.पी.एस. एक्ट तथा आर्म्स एक्ट में भी वर्ष 2024 की अपेक्षा वर्ष 2025 में बरामदगी का स्तर बेहतर रहा है। एन.डी.पी.एस. एक्ट में वर्ष 2024 के 340 अभियोगों के मुकाबले इस वर्ष 378 अभियोग अंकित हुए है जिनमें 669 अपराधियों को गिरफतार किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मण्डल, करनाल के दिशा निर्देशों तथा बेहतर मार्गदर्शन से वर्ष 2025 में विशेष टीमों का गठन करके जिला करनाल के 172 गांव तथा 28 वार्ड, जिला कैथल के 254 गांव व 107 वार्ड एंव जिला पानीपत के 170 गांव तथा 35 वार्ड नशा मुक्त करवाए जा चूके है।
इस सम्बंध में डा. एम. रवि किरण, भा0पु0से0, अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक, करनाल मण्डल, करनाल द्वारा जानकारी देते हुए बतलाया कि उनके द्वारा करनाल मण्डल के तीनों जिलों के अधिकारियों/कर्मचारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए हुए हैं कि वे अपने-2 ऐरियों में समय बदल- बदलकर गश्त व नाकबंदी लगाए तथा अपराध की रोकथाम के लिए समय रहते निवारक कार्यवाही अमल में लाई जाए। इसी प्रकार दर्ज अभियोगों में भी हर सम्भव प्रयास करके आरोपियान को शीघ्र अति शीघ्र गिरफतार करके उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए तथा आमजन की चोरीषुदा/लूट की गई जन सम्पति को बरामद करवाया जाए। जिससे आमजन का पुलिस के प्रति विश्नास बना रहे और करनाल मण्डल में रहने वाले आमजन शान्ति प्रिय माहौल में अपना जीवन व्यतीत कर सके तथा अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ बना रहे।

Comments