आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभागाध्यक्षों को दी जाएगी ई.वी.एम. ट्रेनिंग.
BOL PANIPAT , 11 दिसंबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत ई.वी.एम. ट्रेनिंग होनी है। इस ट्रेनिंग में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभागाध्यक्षों को ई.वी.एम. ट्रेनिंग दी जाएगी।उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर से 31 जनवरी 2024 तक प्रातः: 10 बजे से कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी पानीपत, मडलौडा, इसराना, समालखा में इन सभी ब्लॉक के शिक्षण संस्थानों में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों की ट्रेनिंग होगी। इसी प्रकार कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी बापौली में बापौली सनौली ब्लॉक के सभी शिक्षण संस्थानों में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों की ट्रेनिंग होगी।

Comments