Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


मिशन इंद्रधनुष : 7 से 12 अगस्त तक 0 से 5 साल तक के बच्चों का टीका करण अवश्य कराएं 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 13, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,13 जुलाई ।  आगामी 7 से 12 अगस्त तक तीन राउंड में मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
       डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने वीरवार को लघु सचिवालय में मिशन इंद्रधनुष से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस अभियान को कामयाब बनाने के लिए सभी विभाग आपस में मिलकर समन्वय स्थापित करें। खासकर श्रम विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग इस पर विशेष रूप से फोकस करें।

      बैठक का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए मिशन इंद्रधनुष की नोडल अधिकारी डॉ शशि गर्ग ने उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया के समक्ष इस अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी रखी और कहा कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं दूसरे विभागों के साथ संपर्क स्थापित कर इस अभियान को सफल बनाने पर काम किया जा रहा है।
       डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला के नागरिकों से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष तक के अपने बच्चों के टीकाकरण के लिए आगामी 7 से 12 अगस्त तक चलाए जाने वाले विशेष अभियान के तहत उनका टीकाकरण अवश्य करवाएं।

Comments