Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


आगजनी की घटनाओं के दृष्टिगत डीसी ने अग्निशमन विभाग द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र की जांच करने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किये.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 10, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 जून। डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आगजनी की घटनाओं के दृष्टिगत जिला पानीपत में स्थित हस्पताल, मॉल, होटल, रैस्टोरेंट, कोचिंग सैन्टर व स्कूलों में अग्निशमन विभाग द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र की जांच करने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किये हैं।

जारी आदेशों के तहत उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है जिसमें अग्निशमन अधिकारी निरीक्षण करके एक सप्ताह के अन्दर-अन्दर निरीक्षण रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि में कुल कितने मॉल, होटल, रैस्टोरेंट, कोचिंग सैन्टर, हस्पताल व स्कूल कार्यरत हैं,जिला में स्थित ऐसे कितने मॉल, होटल, रैस्टोरेंट, कोचिंग सैन्टर, हस्पताल व स्कूल है जिनको अग्निशमन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है व कितने ऐसे मॉल, होटल, रैस्टोरेंट, कोचिंग सैन्टर, हस्पताल व स्कूल है जिन्होंने अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया है और इस सम्बन्ध में अग्निशमन विभाग द्वारा क्या कार्यवाही अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि आगामी एक सप्ताह में उक्त विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत की जाए।

Comments


Leave a Reply