खादी ग्रामोद्योग ने त्योहारों के मौसम में खादी उत्पादों पर लिया छूट का निर्णय : उपायुक्त
BOL PANIPAT , 9 अक्तूबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि हरियाणा खादी ग्रामोद्योग, भारत सरकार ने सूती खादी, रेशम स्पन खादी व पोली खादी पर 30 प्रतिशत तक छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट सीमित समय के लिए है। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि खादी की वस्त्रों पर यह छूट 100 दिनों तक जारी रहेगी।
हरियाणा खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि 108 दिनों में रेशम खादी की खरीदारी करने पर जिसमें लेडीज सूट, साड़ियां जैक्टस कुर्ता, पेंट शर्ट इत्यादि का कपड़ा खरीदने पर उपभोक्ताओं को खरीद मूल्य पर 25 प्रतिशत तक छूट रहेगी जबकि ऊनी खादी व सूती खादी पर 30 प्रतिशत रहेगी। इसके अंतर्गत आम उपभोक्ता ऊनी कोट, पैंट, जैकेट, जुराब, कुर्ता, पायजामा इत्यादि का कपड़ा खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि इस छूट का उपभोक्ताओं को तैयोहार के मौसम में लाभ उठाना चाहिये।

Comments