स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दृष्टिगत टैन्ट से सम्बन्धित व एयर कंडीशनर / कूलर / पंखा, लडिय़ाँ व अन्य कार्य हेतु निविदाए (कुटेशन) आमंत्रित
BOL PANIPAT : 11 अगस्त। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया की 15 अगस्त को शिवाजी स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दृष्टिगत टैन्ट से सम्बन्धित व एयर कंडीशनर / कूलर / पंखा, लडिय़ाँ व अन्य कार्य हेतु निविदाए (कुटेशन) ली जानी है।
उन्होंने कहा की सभी इच्छुक व्यक्ति अपनी निविदा (कुटेशन) 12 अगस्त को सांय 3 बजे तक नगराधीश, पानीपत के कार्यालय (कमरा नं 101 प्रथम तल, लघु सचिवालय, पानीपत) में जमा करवाए। उन्होंने कहा की सम्बन्धित फर्मों से प्राप्त निविदा (कुटेशन) उसी समय खोलकर उपरोक्त कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु आबंटित करने का निर्णय लिया जाएगा।

Comments