लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने पर्यवेक्षण अधिकारी/ थाना प्रबंधक/ क्राइम युनिट व चौकी इंचार्जो की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से चुनाव करवाना पुलिस की प्राथमिकता : पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत
अवैध शराब एवं अवैध हथियार की तस्करी पर रोक लगाना सुनिश्चित करें
BOL PANIPAT : 3 अप्रैल 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर बुधवार को जिला लघु सचिवालय के ततृीय तल पर स्थित पुलिस विभाग के सभागार में सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट व चौकी इंचार्जो की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें तथा आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण रुप से करवाने के लिए तैयारियों में जुट जाएं तथा चुनाव से संबंधित सभी कार्य शीघ्र पूरा करें। चुनाव आयोग के निर्देशों की दृड़ता से पालना करें तथा मांगे गए जबाव को निर्धारित समय अवधि में संबंधित अधिकारियों को भेजना सुनिश्चित करें। बूथों का भ्रमण कर बिल्डिंग व परिसर का जायजा लेकर रिपोर्ट दे।
सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए की अपने थाना क्षेत्र के लाइसेंस असला धारकों के शत प्रतिशत असले जमा करवाए। चुनाव के दौरान किसी के पास कोई भी हथियार नहीं होना चाहिए। जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाइ करें। इसके साथ ही क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त करे और नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच करे।
उन्होनें पेट्रोलिंग और चौकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी रूप से चलाने के निर्देश देते हुए कहा की चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, शराब तस्करों और अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए। रुपयों द्वारा वोटों की खरीद-फरोक्त करने वालों व उद्धोषित/जमानत तर्क, अति वांछित अपराधियों पैरोल जंपर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि जिला के साथ लगती उत्तर प्रदेश सीमा पर पूरी चौकसी बरते। सनौली यमुना पुल व खोजकीपुर यमुना पुल इंटर स्टेट नाका पर नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों तथा व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें। आदतन अपराधियों की दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण रुप से करवाना पुलिस का दायित्व है।
बैठक में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब, उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सतीश गौतम, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी, उप पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार,सभी थाना प्रभारी, काइम युनिट व चौकी इंजार्च मौजूद रहे।

Comments