Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


गंडासी से जानलेवा हमला करने मामले में नाबालिग आरोपी को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 13, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 जुलाई 2025, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने बतरा कॉलोनी में 19 मई की देर रात ढ़ाबे से खाना खाकर लोट रहे बैकरी दुकान संचालक के बेटे व कारीगर पर गंडासी से जानलेवा हमला करने मामले में नाबालिग आरोपी को शनिवार को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया। नाबालिग आरोपी ने मामले में माननीय न्यायालय से अग्रिम जमानत करवाई हुई है।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया वारदात में पहले गिरफ्तार हो चुके बतरा कॉलोनी निवासी आरोपी सूरज ने पूछताछ में अपने नाबालिग साथी आरोपी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।
आरोपी सूरज ने पूछताछ में पुलिस को बताया था उन्होंने मामूली किसी बात की कहासुनी को लेकर उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी सूरज के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक गंडासी बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद नाबालिग आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

यह है मामला

थाना पुराना औद्योगिक में बतरा कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र पुत्र तिलक राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह तीन बच्चों का पिता है। उसने कच्चा कैंप में बैकरी की दुकान की हुई है। 19 मई की रात बड़ा बेटा मोनू व बैकरी पर काम करने वाला कारीगर मोनू पीपल मंडी के नजदीक स्थित ढाबा पर खाना खाने के लिए गए थे। दोनों खाना खाकर रात करीब 1 बजे वापिस आ रहे थे तो गली में ताक लगाकर खड़े कॉलोनी निवासी सूरज, उसका पिता राजू, माता, छोटे व रोशन ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। सूरज ने दोनों के सिर पर गंडासी मारी। चोट मारकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। पड़ोसी दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहा डॉक्टर ने कारीगर मोनू को दाखिल कर लिया और उसके बेटे मोनू की गंभीर हालत को देख पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। बेटे मोनू का पीजीआई में इलाज चल रहा है। थाना पुराना औद्योगिक में धर्मेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments