नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा : इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह।
BOL PANIPAT : 25 जून 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार “नशे से आजादी पखवाड़ा के तहत पानीपत पुलिस ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों बारे जानकारी देकर जागरूक किया। थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोगों के साथ थाना परिसर में मिटींग कर नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए व नशा मुक्त अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा की नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लडऩे के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते है। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। अनेक युवा जो नशे में किसी कारणवश धंस जाते हैं और फिर उस नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नहीं हिचकिचाते। नशा मुक्त व अपराधमुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे। पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है। मगर लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है।

इसी प्रकार समालखा चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने समालखा फ्लाईओवर पुल के नीचे कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे के खिलाफ प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे के चक्कर में नहीं पडना चाहिए, नशा जिंदगी को तबाह कर देता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा, खेलकुद तथा अन्य प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। नशे की लत भयंकर बिमारी है, जो प्रत्यक्ष तौर पर तो मात्र नशा करने वाले व्यक्ति को, अपितु परोक्ष रुप से उसके पूरे परिवार को खोखला कर देती है। उन्होने कहा कि खेल से जुडा व्यक्ति नशे की लत से दुर रहता है इसलिए छोटी उम्र से ही बच्चो को पढाई के साथ साथ खेलो के प्रति प्रोत्साहित करे ताकि बच्चा बडा होकर नशे की लत से दुर रहकर अपने स्वास्थय को बनाए रखे और कामयाब बने।
उन्होंने कहा नशे को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को अहम जिम्मेवारी निभानी होगी। सभी को बताया गया कि कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थ बेचने या खरीदने का कार्य करता है। तो आम नागरिक इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर दे या इसके अलावा स्थानीय पुलिस को देवें । सूचना देने वाले का नामपता गुप्त रखा जाएगा।
12 जून से 26 जून तक नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान “नशे से आजादी पखवाड़ा” शुरू किया गया है। इस नशे से आजादी पखवाड़ा का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अवैध तस्करी, नशीली दवाओं के बारे में जागरूकता फैलाना, ड्रग्स के दुरुपयोग को खत्म करना है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जिले में जागरूकता अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा निर्देश दिए है। जिला पुलिस की विभिन्न टीमें प्रतिदिन विभिन्न कॉलोनियों व गांवों में जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रही है।

Comments