वार्ड नंबर 18 पानीपत में जाकर वार्ड वासियों को नशा करने के दुष्परिणाम बारे विस्तृत जानकारी देकर जीवन में कभी भी नशा नहीं करने बारे शपथ दिलवाई गई
BOL PANIPAT : 22 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस ने आज नशा मुक्ति अभियान के दौरान डीएसपी प्रणय कुमार की देखरेख में वार्ड नंबर 18 पानीपत में जाकर वार्ड वासियों को नशा करने के दुष्परिणाम बारे विस्तृत जानकारी देकर जीवन में कभी भी नशा नहीं करने बारे शपथ दिलवाई गई व साइबर क्राइम बारे ट्रैफिक नियमों बारे जागरूक किया गया व माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत जी के निर्देश अनुसार डीएसपी साहब की देखरेख में नशा करने वाले व्यक्तियों का सरकारी अस्पताल पानीपत में फ्री इलाज करवाने व जो व्यक्ति नशा बेचते हैं उनकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करने बारे सभी वार्ड वासियों को जागरूक किया गया।

Comments