प्रशासन के 2 घंटे आम जन की समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त: अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज
-समाधान शिविर में पहुंची समस्याओं का अधिकारी तत्काल करें समाधान: एसपी लोकेन्द्र सिंह
-समाधान शिविर में आई 84 समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश
-हर समस्या की गंभीरता जानकर अधिकारी ले रहे संज्ञान
BOL PANIPAT , 24 दिसंबर। प्रदेश के मुख्यमत्री नायब सिंह की अनुठी पहल है जनता समाधान शिविर। इसमें जिले के लोगों की समस्याओं का प्रशासन गंभीरता से सुनवाई करके समाधान निकालता है। समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी दो घंटे पूरी तरह आम जन की समस्याओं की सुनावाई को देते हैं व उनका समाधान निकालते हैं। मंगलवार को जनता समाधान शिविर में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने अधिकारियों को निर्देश दिये की वे समाधान शिविर में समस्याएं लेकर पहुंच रहे प्रार्थियों की समस्याओं की जांच करें व उनका तत्काल निदान तलाशे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जनता समाधान शिविर में वहीं लोग पहुंच रहे है जिनकी प्रशासन से गहरी उम्मीद बंधी है कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा। उनकी इस उम्मीद को हम सबने कायम रखना है व निश्चित समय सीमा में उनकी समस्याओं का समाधान करना है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जो समस्याएं शिकायतकर्ता द्वारा समाधान शिविर में दी जा रही है उन पर समीक्षा भी की जा रही है। अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले कि उनके विभाग की कोई भी समस्या बगैर निस्तारण के न रहे। उन्होंने पैंशन विभाग, क्रीड विभाग से संबंधित समस्याओं पर निस्तारण को लेकर बल दिया।
शिकायतकर्ता रेनु पाल वासी संजय चौंक ने प्रशासन से उनके राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए प्रार्थना की। अतिरिक्त उपायुक्त ने डीएफएससी नीतू को मामले पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए। एक अन्य शिकायतकर्ता रेखा आर्य वासी वार्ड 17 ने प्रशासन से राशन कार्ड बनवाने की अपील की। अतिरिक्त उपायुक्त ने उपरोक्त विभाग को प्रार्थी के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
प्रार्थी संजय कुमार वासी पटेल नगर ने प्रशासन से हाऊस टैक्स में नाम व पता ठीक करवाने की अपील की। अतिरिक्त उपायुक्त ने सीएमसी को उपरोक्त समस्या को लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एक अन्य शिकायतकर्ता ज्योति वासी पटेल नगर ने प्रशासन से बिजली बिल कम करवाने की प्रार्थना की। अतिरिक्त उपायुक्त ने यूएचवीबीएन के एसई को इस पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
प्रार्थी काला वासी संजय कॉलोनी ने प्रशासन से अनुरोध किया कि वह बोलने में असमर्थ है व प्रशासन की तरफ से उसे सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने प्रशासन से दिव्यांग सेर्टिफीकेट बनवाने की गुहार लगाई। अतिरिक्त उपायुक्त ने सीएमओ जंयत आहुजा को इस पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में पुलिस विभाग से संबंधित भी अनेक समस्याएं आई। पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं की गंभीरता को जांचे व कम से कम समय में उनका समाधान करें। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र पाल मलिक, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, डीडीपीओ मनिष, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतू, एलडीएम राजकुमार, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, आईटीआई प्रिंसीपल डॉ.कृष्ण, इंडस्ट्री अधिकारी रेनु, कोच सुष्मा, डीटीसी कराधान बिजेन्द्र सिंह, पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ.अशोक लोहान, मत्स्य अधिकारी मदन मोहन, पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments