Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


उद्योगपति रंजीत भाटिया को रोटरी इंटरनेशनल के सर्वोच्च पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 8, 2024 Tags: , , ,

-18 वे अंतर्राष्ट्रीय मेडिकल मिशन की सफलता के लिए मिला पुरस्कार

BOL PANIPAT :  पानीपत  के प्रसिद्ध समाजसेवियों तथा उद्योगपतियों की बात हो तो शहर के प्रसिद्ध गणमान्य नागरिक रंजीत भाटिया का नाम आना बिल्कुल उचित है। ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः ’ के मंत्र के साथ अपने दिन का आरंभ करने वाले रंजीत भाटिया अपने  सेवा  कार्यों  के  कारण  समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित होते रहे हैं।
इसी श्रृंखला में  दिनांक 5 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को उन्हे विश्व की प्रतिष्ठित रोटरी संस्था द्वारा उनके  सेवा भाव तथा सेवा कार्यों के लिए रोटरी  के सर्वश्रेष्ठ सम्मान से नवाजा गया। रोटरी इंटरनेशनल  के उच्चतम पुरस्कार
सर्विस अबव सेल्फ’ से सम्मान पाने पर पूरा पानीपत शहर आज गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं।  विश्व के 200 शहरों में फैली रोटरी संस्था के कुफरी  में आयोजित इस सम्मान समारोह में जिला 3080 के रोटरी  गवर्नर अरुण मोंगीया तथा अन्य शहरों  के पीडीजी के साथ  पानीपत शहर के प्रसिद्ध  बीजेपी विधायक  प्रमोद विज ने शिरकत की। रोटरी अंतरराष्ट्रीय के उच्च पुरस्कार का उद्देश्य उन व्यक्तियों को सम्मानित करना हैं जिन्होंने अपने समुदाय और समाज के लिए अद्वितीय सेवा का योगदान दिया है। इस  संघ के सदस्यों के प्रयासों से समाज में  सकारात्मक परिवर्तन  हुआ है।  रंजीत कुमार भाटिया  को उनके 18 वे इंटरनेशनल मेडिकल मिशन के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए इस महान सम्मान से सम्मानित किया गया।

Comments