Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


60 शुगर के मरीजों को 15 दिन की मुफ्त दवा दी: प्रवीन जैन.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 7, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : समाज सेवा संगठन की ओर से आज 7 जनवरी बुधवार को अग्रवाल मंडी कार्यालय पर शुगर की मुफ्त देसी दवाई का शुभारंभ संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने किया। जैन ने बताया कि आजकल खान पान की वजह से देश में शुगर का लेवल बहुत बढ़ गया है जिससे बहुत लोग परेशान हैं। दवाई खाते हैं फिर भी शुगर से परेशान रहते हैं। मैं भी पहले शुगर से बहुत परेशान था। दिन में दो वक्त डॉक्टर की लिखी दवाई खाता था। फिर भी मीठा नही खा सकता था। फिर मैंने ये देसी दवाई लेना शुरू किया। 15 दिन बाद मेरी शुगर नॉर्मल हो गई और मीठा खाना शुरू किया 15 दिन फिर देसी दवाई ली टोटल 1 महीने का कोर्स पूरा किया और बाबा भोले नाथ की कृपा से मीठा भी खाता खाता हूं मीठी चाय भी पीता हूं शुगर भी नॉर्मल है। जहां से दवा मुझे मिली सिर्फ एक ही वायदा लिया है दवा किसी को नहीं बेचनी जिसको भी देनी है बाबा भोले नाथ का आशीर्वाद मानकर देना है। बाबा भोले नाथ से बड़ा कोई डॉक्टर नही है उसके बाद संगठन की मीटिंग में सभी को शुगर की दवा मुफ्त देने का प्रस्ताव रखा। जिसके तहत आज अग्रवाल मंडी कार्यालय पर आज पहली बार 60 शुगर के मरीजों को 15 दिन की मुफ्त दवा दी और 15 दिन बाद रिजल्ट देखने के बाद फिर 15 दिन की दवाई मुफ्त दी जाएगी। समाज सेवा संगठन अग्रवाल मंडी कार्यालय पर सप्ताह में 2 बार बुधवार व रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दवाई मुफ्त दी जाएगी भगवान भोले नाथ के आशीर्वाद से सभी को फायदा होने की उम्मीद है। जैन ने कहा आगे शुगर की मुफ्त दवा वितरण का अभियान बाबा भोले नाथ के आशीर्वाद से निरंतर चलता रहेगा नर सेवा ही नारायण सेवा है

चेतावनी :  किसी भी दवा का सेवन करने से पहले अपने फैमिली डॉक्टर की सलाह अवश्य लें. 

Comments