विभिन क्षेत्र में उत्कृष्ट साहसिक कार्य करने वालों को उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर किया सम्मानित
-सम्मानित होने वालों में शहर की 59 जानी-मानी हस्तियां शामिल
-पौधारोपण में समाज सेवा करने वालों को भी किया गया सम्मानित
-खेल क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खिलाडिय़ों को भी मिला मंच से सम्मान
BOL PANIPAT ,15 अगस्त। शिवाजी स्टेडियम में 78 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह जिलावासियों ने उत्साह ,उमंग व हर्षो उल्लास पूर्वक मनाया। समारोह में हरियाणा के उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वालों वाली 59 हस्तियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के स्टेनो टाइपिस्ट आजाद कुमार सब अर्बन सब डिवीजन यूएचबीवीएन के एसडीओ नरेंद्र जागलान, जेई सुखदेव,रमेश कपूर समाज सेवी,फैला उजियारा फाउंडेशन अध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए समानित किया गया। मडलौडा के सुधांशु पटवारी को एडब्ल्यूबीएन को सराहनीय कार्य के लिए, मतलोडा के राहुल को सराहनीय कार्य, ज्योति को नेशनल गेम 2015 में कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने पर सम्मानीय किया गया। निहाल को नेशनल स्कूल गेम 2023 24 में ब्रांच मेडल मिलने पर सम्मानित किया गया।
इसराना उपमंडल के लिपिक साहिल को व अमित कुमार मुख्य अग्निशमन पानीपत को भी सम्मानित किया गया। अग्निशामक राजवीर अग्निशामक दीपक कुमार कार्यालय दमकल केंद्र पानीपत के अलावा राधे फाउंडेशन प्रेसिडेंट एडवोकेट संजय गोस्वामी को पौधारोपण, नारी तू नारायणी अध्यक्ष स्वीता को , एस सी यू एच बन पानीपत धर्म सुहाग के एमसी पानीपत अजय सोकर कामधेनु सेवा समिति पानीपत अध्यक्ष रिंकू व्हील क्लब पानीपत मॉडल टाउन मुख्य शिक्षक अनिल कुमार, हरियाणा विकास शहरी प्राधिकरण के रामपाल शर्मा, डॉक्टर सविता विवेकानंद सोशल चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी,प्रधान सतीश कुमार को सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में सब अर्बन डिवीजन के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू सब अर्बन डिवीजन, एसडीओ मनोज कुंडू सब अर्बन डिवीजन मत लोडा के एसडीओ सत्यवान व डिप्टी सिविल सर्जन शशी गर्ग,कल्याण अधिकारी जिला सैनिक बोर्ड करनल चंद सरोवर, महिला एवं बाल विकास विभाग में सुनीता कश्यप पूजा शर्मा मोना शर्मा के सलवा गुलाब सिंह साहित्यकार , डॉ रविंद्र अंतिल,भाई चारा सेवा समिति से अनिल व आचार्य सेवा समिति से प्रदीप उपाध्याय के अलावा सामाजिक कार्य में जगदीश डोलिया सामाजिक सेवा मे रणदीप सामाजिक सेवा में यतीम रावल को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान बोधराज शोरन पर्यावरण संरक्षण नरेंद्र गुप्ता को रक्तदान शिवर का आयोजन करने पर शरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष अरविंद सिंह लाडडी को समाज सेवा, सहायक उप निरीक्षक मनदीप सिंह सीआईए , सहायक उप निरीक्षक जगपाल थाना चांदनी बाग को पीडि़तों की सहायता करने में न्याय दिलाने को लेकर सम्मानित किया।
इसी प्रकार रूबीला ड्राइंग शिक्षिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजापुर, कुलदीप हुड्डा पटवारी तहसील पानीपत के अलावा रवि मान उप मुख्य अभियंता शुगर मिल, सुभाष पटवारी तहसील पानीपत, सुरेंद्र मलिक लेखक डिपीआरओ विभाग, प्रवीण कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर उप मंडल अधिकारी पानीपत, हरमेश चंद्र जिला ट्रेनिंग ऑफिसर जिला रेड क्रॉस सोसायटी, दीकादला आदर्श ग्राम विकास समिति, जन जागृति संगठन अधयक्ष अशोक कुमार आरजू , दीपक फॉर सहायक जिला अटार्नी, राजेश मलिक मोटर व्हीकल ऑफिसर,डॉक्टर राजेश मलिक, डॉ हेमा रमन, चमन गुलाटी, जन सेवा दल से दर्शन बधवा, उप जिला न्यायवादी कुलदीप धूल के अलावा सरपंच दिलबाग सिंह आटा पौधारोपण के लिए सम्मानित किया गया।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के खंड कृषि अधिकारी सेवा सिंह, मंजीत कुमार जूनियर इंजीनियर ,यूएचबीवीएन के यूडीसी यूडीसी योगेश कुमार, ओएससी महिला एवं बाल विकास कार्यालय सहायक सुनील कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से एफसीपी दीपांशु, निर्वाचन कानूनगो पानीपत शहरी श्रीमती सोनिया, गवर्नमेंट गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलालपुर के हितेश चंद्र शर्मा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पब्लिक हेल्थ के वीरेंद्र कुमार सब डिविजनल इंजीनियर। सहायक सचिव शमीम शर्मा सहायक प्रारूपकार, अग्निशमन कार्यालय से अग्निशामक लख्मीचंद, एसडीओ एचएसआरडीसी रविंद्र कादयान, त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर मोना शर्मा, सुमित स्किन केयर, डॉक्टर कुंजल प्रतिष्ठा फाउंडेशन को पौधारोपण, हिमांशु चुघ को जिम के माध्यम से शारीरिक गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए, मुख्य शिक्षक संजय को योगा, सेवादार ठाकुर प्रसाद शर्मा के अलावा उपायुक्त के निजी सहायक दीपक भाटिया को विभाग कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार लिपिक रोमित, राजेंद्र मलिक आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी बराना, उप निरीक्षक सुरेश कुमार इंचार्ज शिकायत शाखा कार्यालय पुलिस विभाग, सहायक उप निरीक्षक सुभाष कुमार, पुलिस अधीक्षक पानीपत, डॉ केतन भारद्वाज मेडिकल ऑफिसर सीविल हॉस्पिटल, डॉ आनंद सेवादार, किशन चावला जूनियर प्रोग्रामर प्रमुख है जिनको सम्मनित किया गया।

Comments