विद्यार्थियों को Interview देने की कला से संबंधित जानकारियां दी गई
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में बी.ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर के लिए अंग्रेजी में “Personality Development” के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शीर्षक “Interview” रखा गया जिसमें विद्यार्थियों को Interview देने की कला से संबंधित जानकारियां दी गई। बच्चों ने इस कार्यक्रम में अपना बढ़-चढ़कर उत्साह दिखाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के अंदर आत्मविश्वास एवं ज्ञान का विकास होता है। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. स्माइली ने करवाया। अंत में कार्यक्रम की सफलता पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने अंग्रेजी विभाग के सदस्यों को बधाई दी।

Comments