इन्नरव्हील जेड.सी.सी. द्वारा स्कूल को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन व इन्सिनरेटर भेंट
BOL PANIPAT : इन्नर व्हील जोन 9 की जेड सी सी अनु कालड़ा द्वारा इन्नर व्हील पानीपत मिडटाउन के माध्यम से आज एक स्थानीय आई बी पब्लिक स्कूल में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन व इन्सिनरेटर स्थापित करवाया गया जिससे लगभग 300 छात्राओं को स्वास्थ्य स्वच्छता का लाभ मिलेगा ! इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन हमेशा से ही बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करता रहा है!
इस अवसर पर ज़ोनल क्लब कोऑर्डिनेटर (ZCC) डॉ. अनु कालड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्लब अध्यक्षा ज्योत्सना गर्ग के साथ विधालय की प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा उपस्थित रही ! वहीं वेंडिंग मशीन के लिए सेनेटरी पैड मित्तल मेडिकल स्टोर द्वारा प्रायोजित किए गए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने इस जनहितकारी पहल के लिए इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन एवं प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा छात्राओं में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रधान ज्योत्सना गर्ग ने कहा कि क्लब भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए सहयोग करता रहेगा।
डॉ अनु ने कहा की क्लब की इस परियोजना से लगभग 300 छात्राओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और यथा शीघ्र एक और विद्यालय में भी इसी तरह का उपक्रम स्थापित किया जाएगा ! क्लब द्वारा निकट भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर उप प्रधानाचार्या मीना तनेजा , विद्यालय की स्वास्थ्य सरंक्षिका रमा नन्दवानी भी उपस्थित रही !

Comments