Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति  जागरूक किया।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at November 25, 2023 Tags: , , ,

आज(25 नवंबर) महिला उन्मूलन दिवस के अवसर पर सेक्टर 24 की गरीब बस्ती में जाकर यूथ वीरांगनाएं संस्था ने महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर महिलाओं को एकत्रित करके उन्हें अपने अधिकारों के प्रति  जागरूक किया। यूथ वीरांगना की सदस्या कोमल अरोड़ा ने बताया कि महिलाएं पुरुषों के समान है अपने मन में एक महिला होने की हीन भावना नहीं होनी चाहिए ।

और न ही अपने ऊपर किसी तरह की हिंसा को सहन करना चाहिए 

संस्था की सदस्या ज्योति सैनी ने बताया कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां भगवान खुद विराजमान होते हैं, अत: कभी भी नारी का अपमान नहीं करना चाहिए जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता वहां भगवान नाराज हो जाते हैं। 

यूथ वीरांगनाएं संस्था की जिला अध्यक्ष बृज बाला ने बताया कि आप अपने बच्चों को पढ़ाऐं–लिखाएं खास करके लड़कियों को ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें और अपना भविष्य सुदृढ़ बना सकें अगर वह पढ़ लिखकर कुछ बनेंगे तो उन्हें समाज में सम्मान मिलेगा और वह हिंसा का शिकार नहीं होंगे।

लड़कियों अक्सर घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं। ये कानूनन भी अपराध है और सामाजिक दृष्टि से भी गलत है। वैसे तो हम किसी खास दिनों में लड़कियों को माता का रूप कहकर उनको पूजते हैं। किंतु फिर भी लड़कियां को हिंसा सहनी पड़ती है। हमें इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। पति पत्नी एक ही गाड़ी के 2 पहिए की तरह होते हैं दोनों घर को चलाने के लिए समान जिम्मेवारी निभाते हैं फिर महिलाओं को समान अधिकार भी मिलने चाहिएं।

इस अवसर पर कोमल अरोड़ा, ज्योति सैनी, गौरी बरेजा,पूजा डोगरा , बृज बाला व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Comments